पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakshmipur News Government Not Serious About Improving The Status Of Cooks Omprakash Rai

रसोइयों की स्थिति में सुधार को लेकर सरकार गंभीर नहीं : ओमप्रकाश राय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रसोइया संघ की बैठक में बोले प्रदेश सचिव

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वावधान में प्रखंड भर के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के रसोइयों की एक बैठक जिला सचिव रूबी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर संगठन के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश राय ने कहा कि सरकार रसोइयों की स्थिति को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं हैं। इनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति बद से बदतर है। सरकार का ध्यान बार बार आकृष्ट कराने के बावजूद भी सरकार इन रसोइयों के मानदेय में संतोषजनक वृद्धि नही कर रही है। बढ़ती महंगाई के अनुसार मानदेय मे संतोषजनक वृद्धि नहीं किए जाने के कारण रसोइयों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि रसोइयों के लिए न्यूनतम मजदूरी लागू कर उन्हें काम की गारंटी दी जाए। उन्होंने बताया कि रसोइयों के हक की लड़ाई को लेकर आगामी 17,18 एवं 19 मार्च को पटना में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जबतक सरकार रसोइयों को उनका वाजिब हक नहीं देती है।तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा।बैठक को रेखा देवी, प्रमीला देवी,गीता देवी व अमोला देवी ने भी संबोधित किया।

बैठक में भाग लेतीं रसोइया।
खबरें और भी हैं...