पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamui News Government39s Work On Women39s Empowerment Is Commendable Simran Priya

महिला सशक्तीकरण को लेकर सरकार के किए कार्य सराहनीय: सिमरन प्रिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय जिला जदयू कार्यालय में रविवार को जिला जदयू समाज सुधार वाहिनी की जिलाध्यक्ष सिमरन प्रिया की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तीकरण को ले कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष सिमरण प्रिया ने कहा कि महिला पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं है।

पार्टी नेता नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो काम किया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि चाहे पंचायती राज व्यवस्था में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो अथवा सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण की। या फिर छात्राओं के लिए साइकिल एवं पोषाक योजना की। सूबे की सरकार ने आधी आबादी का पूरा ख्याल रखा। मौके पर प्रखंड अध्यक्षा करुणा देवी ने कहा कि आज नीतीश कुमार के सुशासन के राज्य में महिला कहीं भी निर्भिकता से आ-जा सकती है। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कहा कि पार्टी नेता नीतीश कुमार हर क्षेत्र में विकास कर रहे हैं। दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पासवान, जिला महासचिव पंकज सिंह, जिला प्रवक्ता डा. राजेन्द्र प्रसाद राव, दिनेश कुमार मंडल, जिला मीडिया संयोजक ललन दास, प्रमिला देवी, बुनेशा देवी, उर्मिला देवी, बेबी देवी, सुमा देवी समेत दर्जनों महिलाओं मौजूद थीं।

एक बेटी एक पौधा के तहत साइकिल यात्रा एक विचार ने टेंगहरा में पौधे लगाए

जमुई | महिला दिवस के अवसर पर साइकिल यात्रियों के समूह द्वारा एक बेटी एक पौधा का नारा के साथ टेंगहरा गांव तक की यात्रा की गई। मंच द्वारा अपनी यात्रा को यादगार बनाये रखने के लिए बेटियों के सम्मान में एक-एक पौधा उनके नाम से टेंगहरा ग्राम लगाई गई। महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मंच के सदस्य सचिराज पद्माकर ने बताया कि जिस प्रकार महिलाएं अपने परिवार के परवरिश के लिए हमेशा तत्पर रहती है, उनका योगदान परिवार के प्रति अमूल्य होता है। उसी प्रकार एक पौधा भी मानवों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई पीढ़ी तक अपना योगदान देता है। जीविका के जिला स्वास्थ्य प्रबंधक शेषनाथ राय ने बताया कि महिलाओं और पौधा का सम्मान हमे अपने जीवन मे हमेशा देना चाहिए दोनों हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं। यात्रा में संदीप कुमार रंजन, विवेक कुमार, आकाश कुमार, रंधीर कुमार, विनय कुमार तांती, सचिराज पद्माकर, शेखर कुमार, शेषनाथ राय, शैलेश भारद्वाज, अजीत कुमार, शानु सिंह, सुधांशू सिंह सहित बच्चे टिंकू, मोनू, पूजा, सोनी, कोमल, विकाश, रोहन, कमलेश आदि ने भाग लिया।

महिला दिवस पर किशोरियों से समाज में आगे आने का आह्वान

टेंगहरा गांव में पौधरोपण करते बच्चे।

जमुई | खैरमा स्थित पुस्तकालय के प्रांगण में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला सह होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहयोग साधना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आगाज सदर बीडीओ की प|ी प्रियंका तिवारी, नप कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सुनीता पासवान व साधना सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान प्रियंका तिवारी ने महिलाओं पर एक सुंदर कविता पाठ भी सुनाया। वरिष्ठ अधिवक्ता शर्मा चंद्रशेखर उपाध्याय ने महिला सशक्तिकरण की बात कही और प्रेरक प्रसंग सुनाए। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने भी महिलाओं को समाज में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। सहयोग साधना चेरिटेबल ट्रस्ट की सचिव व कार्यक्रम के आयोजक साधना सिंह ने महिला सशक्तीकरण की बात करते हुए किशोरियों को समाज में आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दोहरा कार्य देखना पड़ता है। उन्हें घर और समाज दोनों की चिंता रहती है।

महिला दिवस पर होली मिलन समारोह में शामिल महिलाएं।

कार्यक्रम का उद्‌घाटन करतीं जदयू समाज सुधार वाहिनी की जिलाध्यक्ष।
खबरें और भी हैं...