चयनित 11 जवानों की हुई स्वास्थ्य जांच
जमुई | सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को बीते 2 फरवरी 2019 को बिहार पुलिस में चयनित 11 जवानों का मेडिकल जांच किया गया। इस दौरान जांच के लिए चिकित्सक डाॅ. मनीषी अनंत, आंख के लिए डाॅ. थनीष कुमार, डाॅ. नेहा सिंह तथा अन्य जांच के लिए डाॅ. नौशाद आलम की प्रतिनियुक्ति की गई थी। तीनों चिकित्सकों द्वारा अभ्यर्थियों की जांच की गई थी। वहीं इस दौरान प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ. विजयेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार सभी चयनित जवान का रिपोर्ट भेज दी है।