श्रीराम-कृष्ण गौशाला में मनाया होली मिलन समारोह
जमुई | रविवार को स्थानीय श्रीराम-कृष्ण गौशाला पुरानी बाजार, जमुई में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के आयाम राष्ट्रीय महिला परिषद द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला मंत्री नीतीश शाह ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग अपने दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं। उन्होंने कहा कि इससे समाज में प्रेम की भावना बनती है और सामाजिक समरसता कायम होता है। इस अवसर पर मुकेश साह, छोटू साह, सौरभ केशरी, सुनील साह, आकाश केशरी, रामदास साह, पवन केशरी, कविता देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, कंचन देवी, करिश्मा कुमारी, प्रिया कुमारी, नूतन कुमारी, सोनी कुमारी, छोटी कुमारी आदि मौजूद थीं।