होली एकता और भाईचारे का पर्व एक दूसरे को गुलाल लगा दी बधाई
सदर के पुरानी बाजार में वैश्य पंचायत सीमित द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश प्रवक्ता मनोज केशरी एवं अध्यक्षता पवन केशरी ने भाग लिया। मौके पर दुर्गा केशरी, सूबेदार अनिल केशरी, डा. सुनील केशरी, ललन केशरी, मुन्ना केशरी, राहुल केशरी, दिलीप केशरी, संजीव केशरी, दिनेश मोहन केशरी, अमर केशरी, शुभ केशरी राहुल केशरी आदि ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। मौके पर प्रदेश मंत्री सह समाजसेवी प्रदीप केशरी ने समाज से अपील की कि होली एकता और भाईचारे का पर्व है इसे सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। कार्यक्रम में सफल बनाने में अहम योगदान कर्मठ युवा आकाश केशरी , रवि केशरी, प्रतीक केशरी, सोलू केशरी आदि शामिल थे।
होली मिलन समारोह में भाग लेतीं केशरवानी समाज की महिलाएं।