ललन सिंह के निधन से मुखिया नहीं खेलेंगे होली
गिद्धौर | प्रखंड के रतनपुर पंचायत निवासी समाजसेवी ललन सिंह के निधन पर रतनपुर गांव में शोक की लहर है। दिवंगत समाजसेवी बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे जिनका बीते शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पंचायत के मुखिया रावल सामन्त सिंह ने इस दुख के घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही होली पर्व नहीं मनाने का निर्णय लिया है।