पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajha News Hospital Was In The Hope Of Renovation For Years Now Surat Is Changing

वर्षों से जीर्णोद्धार की आस में था अस्पताल अब बदल रही सूरत, लोगों में जगी उम्मीद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झाझा प्रखण्ड के धमना पंचायत अंतर्गत वार्ड 12-13 के मध्य स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र की सूरत बदल रही है। स्वास्थ्य विभाग के पहल से उप स्वास्थ्य का जीर्णोद्धार होने से पंचायत वासियों में भी हर्ष देखा जा रहा है। वर्षों से जीर्णोद्धार के आस में खंडहर का रूप ले रहे इस उप स्वास्थ्य केन्द्र में अब प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराने को लेकर विभागीय पहल की गई है। बता दें कि उपस्वास्थ्य केन्द्र के जर्जर हालात, एवं उपकरणों सहित अन्य मूलभूत सुविधा से वंचित होने से मरीजों को काफी परेशानी होती थी। अब विभागीय पहल से इस उप-स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीर बदल रही है। उप-स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी प्रमोद कुमार पाल ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि विभागीय आदेश पर उप स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत कराई जा रही है। एम्बुलेंस की भी सुविधा मुहैया कराए जाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावे उन्होंने बेहतर उपकरण की व्यवस्था सहित अन्य प्राथमिक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की भी बात कही। इधर, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के स्थानीय प्रतिनिधि अभिलाष कुमार, समाजसेवी अशोक पाण्डेय, ग्रामीण सच्चिदानंद कुमार, किशोर रावत, आदि ने बताया कि धमना के इस उप स्वास्थ्य केंद्र की चरमराई व्यवस्था में बदलाव आने से इसका समुचित लाभ मरीजों को मिल सकेगा। क्षेत्र के गोविन्दपुर, दीघरा, सितुचक, छापा आदि गांव से इलाज के लिए इस उप-स्वास्थ्य केंद्र आ सकेंगे। उप-स्वास्थ्य केंद्र की जीर्णोद्धार व बेहतर रख रखाव के अलावे एम्बुलेंस मिल जाने से इनकी मुश्किलें आसान हो जाएगी।

धमना गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र।
खबरें और भी हैं...