अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त
गिद्धौर | थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत कैराकादो नदी घाट से एवं पूर्वी गुगुलडीह के कुड़ीला नदी घाट से अवैध बालू लोड कर रहे दो ट्रैक्टर वाहन को गिद्धौर थाना पुलिस ने जब्त किया है। वहीं उक्त मामले को लेकर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा नदी घाट से अवैध बालू उठाव करने की सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए थाना पुलिस के छापेमारी टीम द्वारा अवैध बालू उठाव करने के क्रम में उक्त दोनों ट्रैकटर वाहन को जब्त कर खनन विभाग कके सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है। इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष आशीष कुमार सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह के अलावे पुलिस बल के जवान मौजूद थे।