- Hindi News
- National
- Jhajha News In Holi Hindus And Muslims Planted Saplings And Gave A Message Of Brotherhood
होली में हिंदू-मुस्लिम ने पौधरोपण कर भाईचारे का दिया संदेश
होली पर्व में लोगों के बीच भाईचारा का संदेश देने को लेकर शहर के वार्ड संख्या 6 में समाजसेवी श्यामदेव की अगुवाई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पौधरोपण में वार्ड निवासी शिक्षक मुमताज अंसारी के अलावा लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। लोगों ने सड़क के दोनों किनारे दर्जनों फलदार तथा छायादार पौधरोपण किया। मौके पर श्यामदेव ने कहा कि आज धरती पर सबसे बड़ी समस्या पानी की है। आये दिन पेड़-पौधे की संख्या कम हो रहा है जिसके कारण मानसून भी बिगड़ रहा है और लोगों को शुद्ध हवा नहीं मिल पा रहा है। इस कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वस्थ रहने के लिए एक-एक पौधा लगाने की जरुरत है। होली मिलन समारोह सह पौध रोपण कार्यक्रम में दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रविवार को पौधरोपण करते युवा।