पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंटर मूल्यांकन की समय सीमा 14 मार्च तक बढ़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखीसराय| इंटर मूल्यांकन की समय सीमा 14 मार्च तक बढ़ा दी गई है। पहले 9 मार्च तक समय सीमा निर्धारित की गई थी। परीक्षकों की संख्या पूरा नहीं होने के कारण मूल्यांकन प्रभावित हो रहा है। अब बोर्ड ने 14 मार्च तक मूल्यांकन अवधि का विस्तार किया है। दो केन्द्रों पर 1.12 लाख कॉपियों की जांच होनी है। अभी मात्र 60 प्रतिशत कॉपियों की ही जांच हो पाई है। मैट्रिक मूल्यांकन कार्य को 17 मार्च तक पूरा करने का आदेश बोर्ड ने जारी किया गया है। जिन विषयों में सह परीक्षकों की कमी है, पड़ोसी जिले शेखपुरा, मुंगेर एवं जमुई के विरमित शिक्षकों को मूल्यांकन में योगदान सुनिश्चत कराएं। जिन मूल्यांकन केन्द्रों पर संबंधित विषयों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, उन शिक्षकों को दूसरे मूल्यांकन केन्द्रों पर योगदान कराया जाए।
खबरें और भी हैं...