- Hindi News
- National
- Sikandara News Jugaad Driver Died On The Spot Due To Collision With Unknown Vehicle Villagers Jammed Road For 2 Hours
अज्ञात वाहन के टक्कर से जुगाड़ गाड़ी के चालक की मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने 2 घंटे सड़क किया जाम
पुलिस ने जैतपुर स्थित गाछी में छापेमारी कर विदेशी शराब बरामद किया। जानकारी के अनुसार बड़हिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जैतपुर उच्च विद्यालय के दक्षिण एक किलोमीटर स्थित एक गाछी में शराब कारोबार के लिए काफी संख्या में कारोबारी इकट्ठा हो रहे हैं। इसी सूचना पर बड़हिया थाना के एएसआई मजूबुद्दीन खान एवं टाइगर मोबाइल के द्वारा देर रात गाछी में छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही अंधेरे का लाभ उठाकर शराब कारोबारी भाग निकले। बताया गया कि जैतपुर उच्च विद्यालय से दक्षिण एक किलोमीटर गाछी में शराब की बोतलें छिपा कर रखी गई थी। खरीदार को इसी के अंदर से निकालकर कारोबारी शराब मुहैया कराते थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि विदेशी शराब के 5 कार्टून में रॉयल स्टैग के 375 एमएल के 120 बोतल छुपाकर रखा पाया गया। जिसमें कुल 45 लीटर शराब था जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
सड़क जाम से कारण यात्रियों को परेशानी
देर रात सड़क दुर्घटना में झरझरिया वाहन चालक की मौत की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों द्वारा सड़क जाम कर दिए जाने से लखीसराय-शेखपुरा एवं सिकंदरा की ओर से आने व जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे। वाहन में सवार यात्री जाम समाप्त होने के इंतजार में वाहनों बैठक कर या फिर वाहन से बाहर निकल कर प्रतीक्षा करते रहे। पुलिस के काफी पहल पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुई तो वाहन में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।
अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
चोटहा गांव के पास गुरुवार रात जुगाड़ वाहन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें जुगाड़ चालक की मौत हो गई। शव को परिजन को सुपुर्द कर ज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।
धीरेन्द्र पाठक,थानाध्यक्ष,रामगढ़ चौक
पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए देकर जाम हटवाया गया
मौके पर पदाधिकारियों ने परिजनों को समझाया
घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर एवं पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजन को 20 हजार रुपए देकर जाम को हटवाया। इस संबंध में लखीसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार रंजन ने बताया कि पारिवारिक लाभ के तहत परिजन को 20 हजार रुपये दिया गया है। अंचलाधिकारी लखीसराय ने बताया कि संबंधित पंचायत के कर्मचारी के द्वारा रिपोर्ट के बाद सरकार के द्वारा निहित प्रावधान के तहत लाभ दिया जाएगा।
बालू माफिया ने पुलिस पर किया पथराव, एक गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | चानन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चानन पुलिस के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड के कई हिस्सों में अवैध बालू उठाव के खिलाफ छापेमारी की गयी। इस दौरान मलिया गांव के पास से एक अवैध रूप से बालू ढुलाई करते ट्रैक्टर को जब्त किया गया तथा वहां से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध बालू ढुलाई करते ट्रैक्टर को जब खदेड़ कर पकड़ा गया तो मलिया गांव के ही कैलाश यादव उर्फ कैलू यादव पिता स्वर्गीय उतिम यादव इसका विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
वलीपुर गांव में अरुण सहित 79 लोगों की हुई हत्या
भास्कर न्यूज| पिपरिया
विद्यापीठ चौक स्थित मेघराज मुहल्ले में वलीपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अरुण सिंह की अपराधियों ने बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव में दहशत व मातम का माहौल है। मृतक अरूण सिंह के समर्थक एवं उनके हत्या के नामजद वलीपुर निवासी पूर्व जिला पार्षद बृजनंदन शर्मा उर्फ डिल्लन सिंह के समर्थक घटना से सशंकित हो दहशत में है। गांव के प्रॉपर्टी डीलर अरुण सिंह हत्या कोई नई बात नहीं है। आपसी रंजिश एवं वर्चस्व में वलीपुर में कई हत्याएं हुई है। गांव में पूर्व में योगी सिंह, श्याम बिहारी सिंह, मनोज सिंह, खोखा सिंह, बैजनाथ सिंह का गिरोह संचालित होता था। वर्चस्व की लड़ाई में एक दूसरे की हत्या करते रहे। इन गिरोहों द्वारा नवोदित अपराधियाें की पाठशाला चलता था। वर्ष 1979 से गांव में हत्या का दौर चला जो आज भी जारी है। अब तक इस लड़ाई में अरूण सिंह सहित 97 लोगों हत्या हो चुकी है। समय के साथ कई अपराधी अपराध की दुनिया से हटकर पारिवारिक जीवन व्यतीत करने लगे लेकिन प्रतिशोध की भावना में कुछ गिरोह अब भी सक्रिय है। इसी प्रतिशोध में अरूण सिंह की हत्या हुई। गांव में हाल के दिनाें तक मृतक अरुण सिंह, बृजनंदन शर्मा उर्फ डिल्लन सिंह, बैजनाथ सिंह वर्चस्व को लेकर सक्रिय रहे। वर्चस्व की लड़ाई में अरुण सिंह के भाई शैलेश सिंह की भी पूर्व में हत्या कर दी गई। उसके बाद नीलम सिंह के चचेरे भाई हप्पू सिंह सिंह की हत्या हुई। दोनों का मामला न्यायालय में लंबित है। गांव में डेढ़ दशक के बाद पुन: खूनी संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार होने लगी है। जिससे पूरे गांव के लोग भयभीत हैं। गांव मे सबसे पहले अपराधी श्याम बिहारी सिंह के भाई राम सिंह की हत्या 1979 में हुई थी। जिसकी हत्या जगदीश सिंह उर्फ जागो पहलवान ने की थी। इस हत्या का बदला उनके भाई श्याम बिहारी सिंह ने 1982 में जागो पहलवान की हत्या कर लिया था। इसके बाद हत्या का सिलसिला आज तक जारी है। इस हत्या के बाद रामनवमी सिंह, पूर्व सरपंच कृष्णनंदन सिंह, गणेश सिंह, शंभू सिंह, बमबम सिंह, सुनील सिंह, सुधीर सिंह, बमबम सिंह, रामवृक्ष सिंह, राम पदारथ सिंह, गबूला झा, झपसू सिंह, शैलेश सिंह, भागीरथ सिंह, तपस्वी सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामाश्रय पहलवान, नेपाली सिंह समेत 97 लोगों की हत्या हो चुकी है।
बेगूसराय से भटकी बच्ची सूर्यगढ़ा से पुलिस को मिली
भास्कर न्यूज| सूर्यगढ़ा
एक ऑटो चालक की इंसानियत और सूर्यगढ़ा पुलिस के सहयोग से एक खोई हुई बच्ची अपने मां से मिली। लापता बच्ची की पहचान बेगूसराय जिले के लोहियानगर गांव निवासी अमरजीत पासवान की पुत्री सिमरन कुमारी के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 11 बजे खेमतरणी स्थान गांव निवासी ऑटो चालक बैजनाथ गोस्वामी के पुत्र जितेन्द्र गोस्वामी सूर्यगढ़ा से बेगूसराय गए हुए थे। वापस लौटने के क्रम में मरांची और हथीदह के बीच सड़क के किनारे आधी रात एक बच्ची ने रोते हुए मदद मांगी। जिसपर उन्होंने पहले बच्चे से पूछताछ की तो उस बच्ची ने कुछ बताया नहीं। इसके बाद चालक बच्ची को अपने साथ सूर्यगढा घर ले आया। शुक्रवार की सुबह चालक ने सूर्यगढा पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस को बच्ची सौंप दी। एएसआई धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बच्ची से पूछताछ के आधार पर बच्ची से सिर्फ उसके स्कूल सिमबौसिस पब्लिक स्कूल की जानकारी मिल पायी। स्कूल के नाम के आधार पर गुगल मैप के जरिये स्कूल प्रबंधक से संपर्क करने के बाद बच्ची की माता खुशबू देवी सूर्यगढा थाना में संपर्क कर बच्ची को सकुशल बरामदी की। ऑटो चालक की इंसानियत पर बच्ची मां ने उनको दिल से धन्यवाद दिया एवं सूर्यगढा पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर बरामद करने के लिए धन्यवाद दिया।
बच्ची की मां खुषबू कुमारी ने बताया कि सिमरण कुमारी गुरूवार को करीब 5 बजे खेलने के लिए घर से निकली थी जिसके बाद से वह घर नहीं आयी। सभी दोस्तों के घर पर खोजबीन की लेकिन नहीं मिली।
अगले आदेश तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद
लखीसराय | समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय बिहार पटना के सहायक निदेशक सह प्रभारी पदाधिकारी स्थापना ने लखीसराय जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित किए जाने के संबंध में एक आदेश पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि निर्देशानुसार अपरिहार्य कारणों से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 13 मार्च से अगले आदेश तक स्थगित रहेगा। परंतु अवधि में पूर्व की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों पर मात्र गरम पका भोजन एवं टीएचआर का वितरण नियमानुसार किया जाएगा।
ऑटो पलटने से चार जख्मी, इलाज जारी
लखीसराय | किऊल-बिछवे मुख्य सड़क पर जलसंघवा के बीच शुक्रवार को एक ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण सवार चार लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी लखीसराय जिले के बालूपर रामपुर टोला के निवासी हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। किऊल थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि ऑटो पर लखीसराय के बालूपर निवासी आठ-दस लोग सवार थे। सभी लखीसराय से श्रृंगीऋषि धाम पूजा करने जा रहे थे। रास्ते में जलसंघवा के समीप चालक का संतुलन बिगड़ जाने से ऑटो सड़क किनारे पलट गई।
चालक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शोकाकुल परिजन व मोहल्लेवासी।
छापेमारी कर पुलिस ने 120 बोतल अंग्रेजी शराब किया जब्त, कारोबारी हुआ फरार
सड़क जाम करते आक्रोशित लोग।
भास्कर न्यूज़ | लखीसराय/ रामगढ़ चौक
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के लखीसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग पर 6 नंबर पुलिया चोटहा गांव के पास गुरुवार की देर रात जुगाड़ वाहन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण जुगाड़ वाहन के चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के वक्त चालक अपने जुगाड़ वाहन का चेन चढ़ा रहे थे। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक लखीसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। अाक्रोशित परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ चौक थाना की पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद सड़क को जाम से मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार लखीसराय कबैया निवासी रामेश्वर साव के 45 वर्षीय पुत्र मंटू साव जुगाड़ गाड़ी पर सामान लोड कर लखीसराय से बिल्लो गांव गए थे। बिल्लो से लौटने के क्रम में लखीसराय शेखपुरा पथ पर 6 नंबर पुलिया चोटहा ग्राम चौक के निकट जुगाड़ गाड़ी का अचानक चेन उतर जाने के कारण वह नीचे उतर कर चेन चढ़ा रहे थे। उसी समय शेखपुरा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दी।
कार्रवाई
सफलता
जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी।