देसी शराब की भट्ठी ध्वस्त भारी मात्रा में शराब बरामद
सोनो थाना क्षेत्र के तेलिया चोराट गांव में चलाए जा रहे देशी शराब की भट्ठी को सोनो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नष्ट किया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेलिया चोराट गांव में शराब की भट्ठी चलाई जा रही है। सूचना के बाद अवर निरीक्षक मृत्यंुजय कुमार पंडित के नेतृत्व में एक टीम बनाया गया। जिसमें सीआईटी टीम के रंजीत उरांव, संतोष कुमार, बिंदेश्वर कुमार,, जितेन्द्र कुमार राम द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापेमारी की गई। वहीं पुलिस को अपनी और आते देख शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चलाए जा रहे शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया। साथ ही वहां से भारी मात्रा में देशी शराब तथा जाबा महुआ सहित शराब बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले सामान को भी बरामद किया है। पुलिस अज्ञात कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
शराब भट्ठी को ध्वस्त करती पुलिस।