मटका फोड़ प्रतियोगिता में मिथुन की टोली विजयी
होली के पावन पर्व पर प्रखंड क्षेत्र के धमना गांव के कछियार टोला के वार्ड संख्या 11 में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय शान महासंघ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई संघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में कुल 21 लोगों का ग्रुप शामिल था। सभी ग्रुपों द्वारा मटका फोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन सभी असफल रहे। आखिरकार मिथुन कुमार के ग्रुप ने मटका फोड़ प्रतियोगिता में मटका फोड़करी प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा पुरस्कार दिया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पर्व में मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित होने से समाज को भाईचारे के सूत्र में बंधने का संदेश मिलता है। लोगों में सौहार्द वातावरण बनाने की भावना जगती है। मौके पर विजय कुमार, नीरज कुमार, दिनेश कुमार, मिथलेश कुमार, बच्चन कुमार सहित कई लोग थे।
मटका फोड़ कार्यक्रम में भाग लेते युवा।