पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक ने वृद्ध को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाइक सवार ने एक वृद्ध को टक्कर मार दिया जिसमें वह घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जाता है कि खैरा प्रखंड के पकरी गांव निवासी 65 वर्षीय मनोहर साहू रविवार की दोपहर प्रखंड कार्यालय के समीप अपनी निजी काम के सिलसिले में गया हुआ था। जब वह घर लौट रहा था तभी सामने की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया । स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पिटाई कर दिया तथा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं...