पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना- पुणे सुपर फास्ट का भागलपुर तक होगा विस्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दानापुर- पुणे सुपर फास्ट एक्सप्रेस के भागलपुर तक विस्तार की मांग जल्द ही पूरी हो सकती है। रेलवे दानापुर-पुणे सुपर फास्ट एक्सप्रेस को भागलपुर तक विस्तार करने का फैसला लिया है। पहले रेलवे ने भागलपुर से पुणे के बीच सप्ताह में एक दिन नई ट्रेन चलाने पर विचार किया था। अब दानापुर से पुणे के बीच प्रतिदिन चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन के भागलपुर तक विस्तार का निर्णय लिया है। भागलपुर तक इस ट्रेन के विस्तार से लखीसराय सहित जमुई, मंुगेर एवं इसके आस पास के क्षेत्रों को लाभ िमलेगा।

दानापुर- पुणे का विस्तार करने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे हैं। इस रूट में पुणे जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को दानापुर जाकर ट्रेन पकड़नी होती थी। विस्तार के बाद यात्रियों को अपने निबकटवर्ती स्टेशनों पर पुणे जाने वाली ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को समय के साथ पैसे की भी बचत होगी। पूर्वी बिहार में पुणे तक यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी है। एजुकेशन हब होने के कारण इस क्षेत्र के छात्र बड़ी संख्या में पुणे में पढ़ाई करते हैं।

दानापुर से भागलपुर के बीच चार से पांच जगहों पर हो सकता ठहराव

पुणे- दानापुर के भागलपुर तक विस्तारित रूट पर चार से पांच स्टेशनों में ठहराव हो सकता है। दानापुर के पटना, मोकामा, किऊल, जमालपुर में ठहराव में ठहराव होगा। इसके अलावा कुछ स्टेशनों पर भी ठहराव दिया जा सकता है। वर्तमान में भागलपुर से शाम 5 बजे के बाद किऊल तक आने के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। भागलपुर- रांची सप्ताह में तीन दिन किऊल के रास्ते रांची जाती है। शेष चार दिन किऊल त क आने के लिए किसी दूसरी ट्रेन की सुविधा नहीं है।

भागलपुर तक विस्तार पर अंतिम निर्णय

दानापुर पुणे एक्सप्रेस के भागलपुर तक विस्तार पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है। पहले भागलपुर से पुणे साप्ताहिक ट्रेन चलाने की बात थी। अब यात्रियों को प्रतिदिन की सेवा उपलब्ध कराने के ख्याल से दानापुर- पुणे का विस्तार करने पर सहमति बनी है।
निखिल चक्रवर्ती, सीपीआरओ कोलकाता

दानापुर में 19 घंटे खड़ी रहती है ट्रेन

12149 एवं 12150 दानापुर- पुणे एक्सप्रेस दानापुर में 19 घंटे से ज्यादा मय तक खड़ी रहती है। पुणे से यह ट्रेन प्रतिदिन रात 8.55 मिनट पर रवाना होती है। तीसरे दिन सुबह 3.45 मिनट पर दानापुर पहंुचती है। इसी दिन रात में 10.55 में दानापुर से पुणे के लिए रवाना होती है। दानापुर में यह ट्रेन 19.10 मिनट तक खड़ी रहती है। रेलवे ने व्यवसायिक दृष्टकोण से इस ट्रेन के उपयोग का निर्णय लिया है।
खबरें और भी हैं...