पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट में कार्रवाई नहीं हाेने पर लोगों ने तीन घंटे किया एनएच333 ए जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमुलतला चौक पर बुधवार को एक युवक के साथ मारपीट की घटना घटी। इसे लेकर पीड़ित युवक ने बुधवार की शाम को थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस द्वारा गुरूवार तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से लोग आक्रोशित हो गए और लोगों ने एनएच333 ए झाझा सिमुलतला मुख्य मार्ग को लौहिया चौक पर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम तकरीबन तीन घंटे तक रही। जाम कर रहे लोग लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बताया जाता है कि तरौन गांव निवासी कुलदीप यादव बाजार करने आया था। इसी दौरान उसके साथ सिमुलतला स्टेशन चौक पर सिमुलतला निवासी रौशन सिंह, नितिन कुमार व उसका मामा बिलु सिंह एवं नीलू सिंह द्वारा पूर्व की ईर्ष्या को लेकर मारपीट किया गया।

घटना को लेकर सिमुलतला थाना कांड संख्या 12/20 में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि रौशन सिंह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा शराब माफिया है, रेलवे टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट को ब्लैक करता है, ग्रामीण क्षेत्र से बाजार आने वाली छात्राओं एवं महिलाओं के साथ छेड़खानी करता है। इसके बावजूद पुलिस इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जाम को समझाने आए सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने काफी प्रयास किया लेकिन लोग लगातार थानाध्यक्ष को आने की मांग कर रहे थे। एएसआई के साथ कुछ स्थानीय समाजसेवियों के काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारी इस शर्त पर शांत हुए कि आरोपी को अविलम्ब गिरफ्तार किया जाएगा।

अमरथ गांव में मारपीट में महिला घायल, भर्ती


जमुई | सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में गुरुवार को मारपीट की घटना में लालो देवी नामक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। महिला के पति शोभन चौधरी ने बताया कि पड़ोसी अधिक चौधरी शराब का अवैध कारोबार करता है। इसी बात को लेकर अक्सर उसकी प|ी के साथ मारपीट किया करता है। गुरुवार की सुबह उसकी प|ी घर के पास बैठी थी, तभी अधिक अपने सहयोगी मंटू चौधरी, पलटू चौधरी, टुन्ना चौधरी, कल्लू चौधरी, चंदन चौधरी, विजय चौधरी सहित अन्य लोगों के साथ अकारण गाली गलौज करते हुए पुनः उसके साथ मारपीट किया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई।

छात्राओं एवं महिलाओं के साथ छेड़खानी करता है आरोपी
खबरें और भी हैं...