- Hindi News
- National
- Gidhaur News Police Recovered 9 Kg Of Cannabis From Gandhi Ashram Gangra Smuggled
गांधी आश्रम गंगरा से पुलिस ने किया 9 किलो गांजा बरामद, तस्कर धराया
थाना क्षेत्र के गांधी आश्रम गंगरा से गिद्धौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्कर के साथ 9 किलो गांजा को किया बरामद। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में गांजा की बिक्री की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। जिसपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह, सब्बीर अहमद द्वारा सोमवार को गंगरा पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले गांधी आश्रम गंगरा में छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना पुलिस ने गांधी आश्रम से 9 किलो गांजा के साथ गांजा तस्कर मसुदन रावत को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताय टीम गठित कर छापेमारी की गई।
पुलिस हिरासत में गांजा तस्कर।