पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamui News Portal For Pg Enrollment In Munger University Will Open From 13 14 March

मुंगेर विश्वविद्यालय में पीजी के नामांकन के लिए 13-14 मार्च के लिए खुलेगा पोर्टल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले आवेदन किए छात्र ही हो सकेंगे शरीक

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2019-21 पीजी सेमेस्टर-1 में नामाकंन को लेकर शेष बचे छात्र-छात्राओं के लिए ऑन द स्पाॅट नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि जारी कर दी गई है। इसके तहत विश्वविद्यालय द्वारा 13 से 14 मार्च के बीच दो दिनों के लिए पोर्टल को खोला जाएगा। इसके लिए विवि द्वारा होली की छुट्टी समाप्त होने के बाद कॉलेजों में विषयवार रिक्त सीटों की सूची विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। तदोपरांत इन रिक्त सीटों के अनुसार छात्र-छात्राएं पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर अपना नामांकन संबंधित कॉलेज में करा सकते हैं।

विवि द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर तथा कोशी कॉलेज खगड़िया में पीजी विषयों का विषयवार रिक्त सीटों की सूची वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। इसके बाद जिन छात्र-छात्राओं का नाम विवि द्वारा पूर्व में जारी किए चार मेरिट लिस्ट में नहीं आ
पाया था, वे ऑन द स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के तहत अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना स्टूडेंट पोर्टल खोल कर रिक्त सीटों के आधार पर अपने इच्छानुसार विषय का चयन करेंगे। उसके बाद छात्र-छात्राओं को उस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर संबंधित कॉलेज में इसका सत्यापन कराना होगा।

नए छात्र नहीं ले सकेंगे भाग

इसके बाद छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन नामांकन शुल्क भरना होगा। ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत 13 से 14 मार्च के बीच छात्र-छात्राएं अपना नामांकन करा सकते हैं। वहीं इस प्रक्रिया में केवल वे छात्र-छात्राएं ही भाग ले सकते हैं, जिनके द्वारा पूर्व में नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया गया था। नए छात्र-छात्राएं इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे।


आरडी एंड डीजे कॉलेज में रिक्त सीटें

विषय रिक्त सीट

1. भौतिकी 03

2. वनस्पतिशास्त्र 17

3. रसायनशास्त्र 7

4. जंतुविज्ञान 0

5. हिंदी 56

6. उर्दू 47

7. अंग्रेजी 5

8. भूगोल 0

9. दर्शनशास्त्र 60

10. इतिहास 0

11. राजनीतिशास्त्र 0

12. अर्थशास्त्र 0

13. बंगला 60

14. संस्कृत 60

15. गणित (कला) 0

16. वाणिज्य 0

17. गणित (विज्ञान) 24

सूची कोशी कॉलेज में रिक्त सीटें

विषय रिक्त सीट

हिंदी 85

इतिहास 22

राजनीति शास्त्र 49

भौतिकी 10

अॉन द स्पॉट नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू

वीसी के आदेशानुसार दोनों कॉलेजों में विषयवार रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए विवि द्वारा ऑन द स्पॉट नामांकन प्रक्रिया शुरू किया जा रहा है। जिसमें 13 से 14 मार्च के बीच रिक्त सीटों पर इच्छुक नामांकन ले सकते हैं।- डॉ. अमर कुमार, नोडल पदाधिकारी

यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर विषय चुन सकेंगे छात्र

खबरें और भी हैं...