पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आठ महीने बाद पॉक्सो एक्ट मामले का आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चरकापत्थर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक नाबालिग के यौन शोषण मामले में पुलिस ने बुधवार को संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने जानकारी दी कि बुधवाटांड़ गांव निवासी घनश्याम भुल्ला पर पिछले वर्ष पांच जुलाई को एक नाबालिग के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आठ महीने बाद नामजद आरोपी घनश्याम भुल्ला को उसके गांव बुधवाटांड़ से गिरफ्तार कर लिया। उक्त गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ पुअनि अरुण राय सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...