सदर अस्पताल के नेत्र वार्ड में भरा बारिश का पानी, परेशानी
बीते दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने सदर अस्पताल में व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। अस्पताल के अधिकांश वार्ड में छत से पानी का रिसाव लगातार हो रहा है। इससे भर्ती मरीज और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति वार्ड सहित अन्य वार्ड में अक्सर बारिश का पानी छत से रिसता है, वर्तमान में उक्त वार्ड में आंख की सर्जरी करा चुके मरीज को रखा जा रहा है। वे मरीज बारिश के पानी के बीच रहने को विवश हैं। आंख का ऑपरेशन कराने वाली सदर प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर निवासी मनोरमा देवी ने बताया कि सर्जरी के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा उसे इसी वार्ड में रखा गया है। छत से पानी का रिसाव होता है, जिस कारण वह रात भर जागकर सवेरा होने का इंतजार करती रही।
स्वास्थ्य प्रबंधक को दिया जाएगा आवश्यक निर्देश
वार्ड में छत से पानी रीसने की जानकारी मुझे नहीं है। इसे लेकर स्वास्थ्य प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है कि वे मरीज की सुविधा को लेकर सभी विभागीय निर्देश का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सैयद नौशाद अहमद, अस्पताल उपाधीक्षक जमुई
सदर अस्पताल के नेत्र वार्ड में जमा बारिश का पानी।