महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए राउसिंग ट्रेड सर्वे कार्यालय शुरू
महिलाओ के स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को लेकर राउसिंग ट्रेड सर्वे कार्यालय का विधिवत उद्घाटन स्थानीय भाजपा विधायक प्रतिनिधि पूनम देवी, नपं के मुख्य पार्षद पिंकी देवी के द्वारा झाझा में किया गया। मौके पर पूनम देवी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सबसे बड़ी बीमारी मासिक चक्र है।
अक्सर ग्रामीण क्षेत्र की कई महिलाएं इसे छिपाने की कोशिश करती हैं जिसके कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। ऐसे में महिलाओं को चिकित्सक से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। वहीं पटना से आये आफताब राणा, कल्याण सिंह, निकिता कुमारी, हरिशंकर पासवान, मनोज रंजन, शमशेर आलम ने भी महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि अगर मासिक के दौरान तेज असहनीय दर्द हो ,बहुत अधिक रक्तस्त्राव हो तो आपको किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, इसके अलावे आठ घण्टे में पैड बदल लेना चाहिए। पूरे दिन एक ही पैड लगाए रखने से इसमें जीवाणु पनपते हैं जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये हानिकारक साबित होते हैं। वहीं मासिक चक्र के समय कपड़े का प्रयोग न करने की सलाह देते हुए उसके जगह पर सेनेटरी पैड का उपयोग किए जाने की बात भी कही।
कार्यलय का उद्घाटन करते विधायक प्रतिनिधि, नपं अध्यक्ष व अन्य।