पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikandara News Secondary Teachers Besiege Shiksha Bhavan And Demand Memorandum Submitted To Dpo

माध्यमिक शिक्षकों ने बकाए वेतन की मांग को लेकर शिक्षा भवन का घेराव कर डीपीओ को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी मांगों के समर्थन में धरना 26 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को मंच का संचालन करते हुए शिक्षक त्रिपुरारी रजक ने शिक्षकों को अपने हौसले को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी जायज मांगों को स्वीकार नहीं करती यह हड़ताल जारी रहेगी। जिला सचिव संजीत कुमार ने कहा कि सरकार को जो भी प्रयास हड़ताल तोड़ने की करनी थी वह कर चुकी है। हमारी एकता ने सरकार को सोचने पर विवश कर दिया है। सरकार हमें लॉलीपॉप दिखा रही है मौके पर शिक्षक राजा सिंह, राजेश कुमार, अनिल कुमार, बेबी कुमारी, ममता कुमारी, कंचन कुमारी, अनिता कुमारी, अजीत कुमार, अनिल कुमार, शंभू नाथ पासवान, मुद्रिका पासवान, अशोक कुमार, प्रशांत सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

वेतनमान मिलने तक ये लड़ाई अनिश्चितकालीन रहेगी जारी


गिद्धौर| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 26 वें दिन जारी रही। बैठक की अध्यक्षता लाल जी ने की।धरना को संबोधित करते हुए राजीव वर्णवाल ने कहा कि इस बार सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जा रही है पूर्ण वेतनमान मिलने तक ये लड़ाई अनिश्चितकालीन जारी रहेगी। अवधेश पप्पू ने कहा सरकार के करवाई से आंदोलन और तेज हो गया है, सरकार को हमारी मांगे माननी ही होगी। धरना में ब्रजेश सिंह,रंजीत यादव,कैलाशपति यादव,मंटू मंडल,प्रदीप रजक,अवधेश पप्पू,राजीव सिंह,संतोष पासवान,मनीषा कुमारी, कंचन कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, फूलकुमारी पांडेय,अरविंद तिवारी,सबुजा कुमारी,अनिता कुमारी,सिलविना हेम्ब्रम,बबीता कुमारी,पूनम कुमारी,रेणु कुमारी सहित कई शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित थे।

सरकार की शिक्षा विरोधी नीति के कारण शिक्षा व्यवस्था हुई बेपटरी


चकाई| पिछले 26 दिनों से जारी शिक्षकों की हड़ताल के दौरान शुक्रवार को भी सावित्री कुमारी की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं बीआरसी के समक्ष धरना दिया। धरना में उपस्थित शिक्षिकाओं ने गीत के माध्यम से भी सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त किया।मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष मंडल सदस्य सरिता कुमारी ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति से हमलोग डरने वाले नहीं हैं। इस निर्णायक आंदोलन में शिक्षिकाएं भी अपनी कुर्बानी देने के लिए कमर कस चुकी है। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के नेता संजीव कौशिक एवं जयप्रकाश पासवान ने कहा कि शिक्षकों के वेतन मद में केंद्र सरकार से प्राप्त राशि के एक बड़े हिस्से को बिहार सरकार दूसरे मद में खर्च कर नियोजित शिक्षकों के मुंह का निवाला छीन रही है। धरना में अमरजीत पासवान,राहुल कुमार,उपेंद्र वर्मा,मनोज वर्णवाल,सुशील सिन्हा,सरिता कुमारी, सुनीता कुमारी,माधुरी कुमारी,उषा कुमारी,सबीना बेसरा,राजू पांडेय,रंजीत आज़ाद,भवेश कुमार,आंद्रेयस मुर्मू,सुनील प्रसाद,वीरेंद्र दास,दामोदर यादव,सुनील प्रसाद, कासिम अंसारी,मो. जाबिर सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।


हमारी एकता ने सरकार को सोचने पर किया विवश

गिद्धौर में धरना देते शिक्षक-शिक्षिकाएं।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 26 वें दिन जारी रही हड़ताल

शुक्रवार को शिक्षा भवन का घेराव करते माध्यमिक शिक्षक।

शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठक शिक्षक।

चकाई में शुक्रवार को धरना देते नियोजित शिक्षक।
खबरें और भी हैं...