- Hindi News
- National
- Jamui News Smuggler And Two Alcoholics Arrested With 34 Liters Of Liquor
34 लीटर शराब के साथ तस्कर और दो शराबी हुए गिरफ्तार
लखीसराय-जमुई पथ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई
प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय जमुई पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान 34 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी एवं दो शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय जमुई पथ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में 34 लीटर देसी महुआ शराब के साथ चानन थाना क्षेत्र के जानकीडीह बेलदरिया ग्राम निवासी शंकर बिंद के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। वही सत्संडा ग्राम निवासी कुमार बिंद के पुत्र कुंदन कुमार जो शराब पीकर घर में ही मारपीट कर रहा था पिता के द्वारा थानाध्यक्ष को सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्संडा से शराबी को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर खैरी ग्राम निवासी राजू साहू के 28 वर्षीय पुत्र मनोज साहू शराब पीकर घर में हो हल्ला मचा रहा था जिसकी सूचना उसके पिता के द्वारा दूरभाष पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को दी गई उसको भी घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त लोगों को गिरफ्तार कर शराबबंदी कानून अधिनियम के तहत मेडिकल करवाकर शराब की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।