पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sono News Striking Teachers Burnt Effigy Of Cm Education Minister And Principal Secretary On The Day Of Holika Dahan

हड़ताली शिक्षकों ने होलिका दहन के दिन सीएम शिक्षा मंत्री और प्रधान सचिव का फूंका पुतला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 22वें दिन राज्य संघ के निर्णयानुसार प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने सोमवार को होलिका दहन के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन बर्मा व अपर सचिव आरके महाजन का पुतला दहन किया। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड इकाई के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय बीआरसी में सैकड़ों की संख्या में हड़ताली शिक्षक शिक्षिका जुटे,उसके बाद सरकार की हठधर्मिता, तानाशाही रवैये के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला।

सोनो चौक पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर सचिव का पुतला दहन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पूर्ण वेतनमान, राज्य कर्मी का दर्जा, सेवा शर्त, पुरानी पेंशन योजना समेत सात सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।वहीं शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक सभी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है,हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। शिक्षकों ने होली नहीं मनाने का भी निर्णय लिया। मौके पर विनय कुमार दास, लखन मंडल, अमित कुमार, राजेंद्र दास, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कंचन कुमारी, सुनील कुमार, पंकज राम, मनोज राम, किरण कुमारी, रेखा कुमारी, सावित्री कुमारी, बबीता कुमारी, शशीकांत साह, राजीव दास, नकुल यादव, संजीव कुमार दयानंद पंडित सहित बड़ी संख्या में हड़ताली शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर 22वें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल रही जारी

सोनो में पुतला दहन करते नियोजित शिक्षक।

चकाई में सीएम का पुतला दहन करते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...