पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान में रखा सामान जबरन लिया, मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झाझा| थाना क्षेत्र के महापुर बरमसिया का मनोज ठाकुर ने गांव के ही लोगों पर दुकान में घुसकर सामान लूटने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मनोज ठाकुर ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उसने बताया कि शनिवार शाम उसके दुकान में गांव के ही शंकर यादव जबरन घुस गया और दुकान में रखे सामान लेकर चलने लगा। इसका विरोध किया तो वह दुकान में रखा बटखारा से मारकर घायल कर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि आवेदन मिली है। मामले की छानबीन जारी है। 
खबरें और भी हैं...