पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनुसेवकों के लिए उप समिति का हुआ गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई| निदेशक जन शिक्षा सह अपर सचिव शिक्षा विभाग बिहार के आदेश के अनुसार जिला के पूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों के समायोजन हेतु अनुशंसा पर विचार के लिए जिला स्तरीय समिति ने उप समिति का गठन किया है। जहां अनुदेशक अपना साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे । इस उप समिति में स्थापना शाखा के प्रधान सहायक अशोक कुमार सिन्हा, समग्र शिक्षा अभियान के स्टोनोग्राफर रामचन्द्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय साक्षरता के सहायक तारिक अशरफ होंगे। इनके द्वारा प्रतिदिन 22 अनुदेशकों की काउंसिलिंग होगी। कुल 88 अनुदेशकों की लिस्ट शिक्षा विभाग ने जारी की है।
खबरें और भी हैं...