पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakshmipur News Surely Upload The Measured Booklet And Records By March 9 Upload Chief

मापी पुस्तिका और अभिलेख को 9 मार्च तक निश्चित रूप से करें अपलोड: मुखिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के खिलार पंचायत के नावाबांध स्थित पंचायत भवन में मुखिया रेणु देवी की अध्यक्षता में सभी वार्ड सदस्यों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में मुखिया ने पंचायत के विभिन्न वार्डों में चल रहे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के कार्यों की समीक्षा की और अपूर्ण व अधूरे कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मुखिया रेणु देवी ने कहा कि जिन वार्डों में नल जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।

उससे संबंधित सभी प्रकार के वाउचर मापी पुस्तिका एवं अभिलेख को आगामी 9 मार्च तक निश्चित अपलोड करें। इसके अलावा जिन वार्डों में नली-गली योजना के तहत निर्माण कार्य चलाया जा रहा है। उससे संबंधित सभी प्रकार के वाउचर मापी पुस्तिका एवं अभिलेख आगामी 15 मार्च तक अपलोड किया जाए। बैठक में मुखिया ने बताया कि वार्ड नंबर 2,8 व 9 मे नल जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है जबकि पंचायत के 11 वार्डों में नली गली योजना चलाई जा रही हैं। बैठक में मुखिया ने सभी वार्ड सदस्यों को अपने अपने वार्ड में शांतिपूर्ण होली मनाने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर उप मुखिया रीता देवी के अलावा वार्ड सदस्य मीना देवी, संजू देवी, मुन्नी कुमारी, रामोतार साह, संजय तांती, ललन यादव, जनार्दन मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।

बैठक करतीं मुखिया और वार्ड सदस्य।
खबरें और भी हैं...