कोरोना को लेकर टास्क फोर्स का गठन, डीएम बने अध्यक्ष
सूबे के मुख्य सचिव के निर्देश पर कोरोना को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष डीएम धर्मेंद्र कुमार बनाए गए हैं जबकि सदस्य में डीडीसी अरूण कुमार ठाकुर, डीपीआरओ भीम शर्मा, पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा. जुनार्दन प्रसाद वर्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी आईसीडीएस व सीएस स्वास्थ्य विभाग विजेन्द्र सत्यार्थी को शामिल किया गया है। टास्क फोर्स के गठन के तत्काल बाद गुरुवार को टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित डीएम के दफ्तर में की गई। कोरोना को लेकर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सभी विभागों को सतर्क रहने तथा प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिया ताकि अफरा-तफरी न फैले व लोग जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि कोई संदिग्ध मिले तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना
दिया जाए।
मुखिया के नेतृत्व में बैठक कर करें जागरूक
विशेषकर पंचायती राज पदाधिकारी को सभी पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में बैठक कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इसी तरह जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की भी जानकारी ली। सीएस ने बताया कि हमारे पास एन-95 मास्क 50 की संख्या में उपलब्ध है जबकि और उपलब्धता करने के लिए विभाग को लिखा गया है। वही ट्रिपल लेयर मास्क लगभग 1000 उपलब्ध है और आइसोलेशन किट भी 300 की संख्या में उपलब्ध है। वही जिला इपिडेमियोलाजिस्ट शमीम अख्तर ने बताया कि जिले में अभी तक किसी भी संदिग्ध की सूचना नहीं है न ही एयरपोर्ट आथोरिटी के द्वारा किसी केस की सूचना दी गई है। मौके पर डीपीएम सुधांशु नारायण लाल भी मौजूद थे।
कार्यालय में टास्क फोर्स की बैठक करते डीएम।