- Hindi News
- National
- Jamui News Teacher Couple Injured In Road Accident One In Critical Condition
सड़क दुर्घटना में शिक्षक दंपती घायल, एक की हालत गंभीर
होली खत्म होने के बाद बाइक से अपनी प|ी और बच्चे के साथ वापस लौट रहे शिक्षक की बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अलीगंज प्रखंड के ताजपुर हाई स्कूल के शिक्षक रामानुज कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि होली की छुट्टी में रामानुज अपने गांव गया जिले के वजीरगंज थाना अंतर्गत के कारी शोभा गए हुए थे। वहां से वे अपनी प|ी रिंकू देवी एवं पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर जमुई आ रहे थे तभी जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग के खड़गोर गांव के समीप तीखा मोड़ होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें शिक्षक एवं उनकी प|ी बुरी तरह से घायल हो गई। दोनाें घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है।
अस्पताल में भर्ती घायल शिक्षक।