- Hindi News
- National
- Sono News Teachers Strike Continues Cloud Of Doubt Over The Annual Assessment Work To Be Held From March 16
शिक्षकों की हड़ताल जारी, 16 मार्च से होने वाले वार्षिक मूल्यांकन के कार्य पर संशय का बादल
1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन 30 मार्च तक कराना है
बिहार शिक्षा परियोजना वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के वार्षिक मूल्यांकन के लिए 16 मार्च से तिथि निर्धारित की है। बकायदा इसके लिए तैयारियां की जा रही है प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित बीआरसी तक उपलब्ध करवा दिया गया है लेकिन यहां पर इसके पैकेटिंग का काम बंद है। हड़ताली शिक्षक बीआरसी पर कब्जा किए हैं। विभागीय कार्यों को कर दिया गया है।
ऐसे में 16 मार्च से प्रारंभ होने वाली वार्षिक मूल्यांकन पर संशय बरकरार है। बता दें कि बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान को निर्देश जारी करते हुए बताया कि वर्ग एक से आठ तक के अध्यनरत छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन 16 मार्च से 30 मार्च के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाना है। इसके लिए 6 मार्च तक सभी बीआरसी को प्रश्न उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दिए जाने का निर्देश दिया गया। 12 मार्च तक बीआरसी में विद्यालयवार, विषयवार एवं वर्गवार सीलबंद लिफाफा तैयार कर इसे 13 से 15 मार्च तक संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करवाया जाना है। जिले से बीआरसी को प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करवा दी गई है पर शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से बीआरसी में प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेटिंग का काम नहीं हो पा रहा है। वहीं कल तक इसे संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करवा देने का भी निर्देश है जो कि हड़ताल के कारण असंभव लग रहा है।
पांच एवं आठ की परीक्षा 16 मार्च से, 26 मार्च से वर्ग एक से चार व छह और सात की होनी है वार्षिक परीक्षा
बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्ग 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से आयोजित की जानी है। 16 मार्च को दोनों वर्गों के लिए प्रथम पाली में भाषा व द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा निर्धारित है। उसी तरह 17 मार्च को गणित व पर्यावरण/ सामाजिक विज्ञान, 18 मार्च को वर्ग आठ के लिए प्रथम पाली में विज्ञान व द्वितीय पाली में संस्कृत, 19 मार्च को प्रथम पाली में राष्ट्रभाषा हिंदी व द्वितीय पाली में सह शैक्षिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाना है। वर्ग एक से चार व छह एवं सात का मूल्यांकन 26 मार्च से प्रारंभ होना है। 26 मार्च को प्रथम पाली में भाषा व द्वितीय पाली में गणित, 27 मार्च को सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन, 28 मार्च को गणित एवं पर्यावरण/ सामाजिक विज्ञान,29 मार्च को सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन (उर्दू) एवं 30 मार्च को संस्कृत व विज्ञान विषय की परीक्षा की तिथि निर्धारित है।वर्ग पांच एवं आठ के परीक्षाफल का प्रकाशन 30 मार्च को व शेष वर्गों के परीक्षाफल 15 अप्रैल को प्रकाशित किए जाने का निर्देश है। शिक्षक हड़ताल पर डटे हैं।ऐसे में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजन पर संशय कायम है।
गरीब नौनिहालों के भविष्य से सरकार कर रही खिलवाड़
चकाई | बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले नियोजित शिक्षकों के जारी हड़ताल के 25वें दिन भी चकाई बीआरसी के समक्ष बड़ी संख्या में शिक्षक धरने में बैठे रहे और सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। धरना को संबोधित करते हुए ज़िला वरीय उपाध्यक्ष सदस्य संजीव कौशिक ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण बिहार के करोड़ों गरीब नौनिहालों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। सरकार को जल्द हड़ताली शिक्षकों की समस्याओं के न्यायोचित समाधान के लिए पहल करनी चाहिए।धरना में प्रखंड अध्यक्ष मंडल सदस्य प्रमोद कुमार एवं अवधकिशोर राम,सुरेश चंद्र यादव,सहदेव पंडित,मो. सिराजुद्दीन,रंजीत आज़ाद,सुरेश साव,गुलशन रावत,माणिक चंद यादव,प्रीतम ठाकुर,मो. यूनुस,मालिनी बागची,अंजू कुमारी,नूतन कुमारी ,उपेंद्र वर्मा,जयनारायण राम,सीताराम रविदास,विनल मरण्डी, वीरेन्द्र आदि रहे।
शिक्षकों से सरकार का वार्ता नहीं करना बहुत ही दुखद
गिद्धौर। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों का हड़ताल 25 वें दिन जारी रहा। गुरूवार को धरना की अध्यक्षता ब्रजेश सिंह ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों से सरकार का वार्ता नहीं करना बहुत ही दुःखद है। सरकार शिक्षकों की मांग अविलंब पूरा करें। वही कैलाशपति यादव ने कहा कि सरकार के कार्रवाई से शिक्षक डरने वाले नहीं है। सरकार यदि हमारी मांगे नहीं मानी तो ये हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी।धरना में राजीव वर्णवाल, बशिष्ठ नारायण यादव,रंजीत यादव,मंटू मंडल,प्रदीप रजक,अवधेश पप्पू,धर्मेंद्र पासवान,साबिर अंसारी,राजीव सिंह,शैलेंद्र सिंह,संतोष पासवान, संजय ठाकुर, सौरभ कुमार,राजेश कुमार,शिवदानी कुमार,रामअल्लाउद्दीन अंसारी,सज्जाद अंसारी,सबुजा कुमारी,अनिता कुमारी,सिलविना हेम्ब्रम,बबीता कुमारी,पूनम कुमारी,रेणु कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
नहीं करेंगे शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्य
सरकार व विभाग को महीनों पूर्व ही हड़ताल की सूचना दे दी गई थी।सरकार चाहे जितना दमनात्मक कार्रवाई कर ले, बिहार के शिक्षक चट्टानी एकता के साथ हड़ताल पर मांगे पूरी होने तक डटे रहेंगे। कोई भी शैक्षणिक- गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे।
आनंद कौशल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष,बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ
6 मार्च तक सभी बीआरसी को प्रश्न उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दिए जाने का निर्देश दिया
चकाई बीआरसी में धरना देते शिक्षक-शिक्षिकाएं।
गिद्धौर में धरना पर बैठेे शिक्षक।
गुरुवार को बीआरसी पर धरना देते नियोजित शिक्षक।