- Hindi News
- National
- Sono News The Body Of A Married Woman Found From A Well Fir Registered For Killing Her In Laws Along With Her Husband
कुएं से मिला विवाहिता का शव, पति सहित ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के दहियारी पंचायत के कोरियासार में सोमवार को कुएं से एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान कोरियासार निवासी बमबम यादव की प|ी मीना देवी के रूप में हुई है।
मीना के चाचा चकाई थाना क्षेत्र के कोकहरा निवासी रामलाल यादव ने दामाद बमबम यादव, दामाद के भाई इंद्रदेव यादव व चंद्रदेव यादव सहित मृतका के सास पर भतीजी की हत्या कर शव को कुएं में डाल देने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दिए आवेदन में रामलाल ने बताया कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी भतीजी मीना देवी की शादी कोरियासार निवासी बमबम यादव के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार तीन लाख खर्च किया, बावजूद उपरोक्त आरोपी भतीजी को हमेशा प्रताड़ित करते रहता था। दामाद बमबम यादव कभी बाईक तो कभी नकद रुपए की मांग किया करता था। सोमवार को आरोपियों ने भतीजी मीना की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल दिया। रामलाल ने बताया कि समधी भरत यादव ने फोन कर बताया कि आपकी भतीजी की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जांच करती पुलिस।