- Hindi News
- National
- Jamui News The Bullies Entered And Beat Up The Woman With Arms And Arms The Referee
दबंगों ने घुसकर महिला के साथ की मारपीट धारदार हथियार से हाथ-पैर काटा, रेफर
बरहट थाना क्षेत्र के पांडो विशनपुर गांव में दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर तेजधार हथियार से उसके हाथ और पैर पूरी तरह से काट दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जाता है कि पांडो विशनपुर निवासी राजू दास तथा बगल के ही उदय दास के बीच कई वर्षों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसको लेकर बुधवार की देर शाम गांव के ही दबंग प्रवृति के उदय दास, सचिन दास, उत्तम दास ,राजू दास सहित 10 लोग जबरन महिला के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इस घटना में अपनी मां को बचाने आया उसका 8 वर्षीय पुत्र अनीश राज तथा पुत्री रिमझिम कुमारी को भी हसुआ से मारकर घायल कर दिया। महिला के ससुर बृजकिशोर रविदास के साथ भी दबंगों ने जमकर मारपीट की जिससे तीनों घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
घटना की जानकारी मिली है, पीडित महिला के पति राजू रविदास के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
मो. हलीम खान, थानाध्यक्ष बरहट
इलाजरत घायल महिला।