हनुमत महायज्ञ के प्रचार-प्रसार को लेकर रथ रवाना
सदर प्रखंड के शाहपुर गांव स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में होने वाले नौ दिवसीय हनुमत महायज्ञ को लेकर प्रचार-प्रसार हेतु बाबा सीताराम दास जी महाराज ने शुक्रवार को भगवा ध्वज दिखाकर रथ रवाना को रवाना किया। साथ ही ग्रामीण सुखदेव साव के नेतृत्व में ग्रामीण लौंगी साव, नागेश्वर साव, संकर साव, नंदन कुमार, दानी कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग ने विभिन्न गांवों में रथ के साथ प्रचार-प्रसार किया। मौके पर यज्ञ समिति के सदस्य मनोज साव और प्रमोद साव ने बताया कि आगामी 8 से 16 मई तक होने वाले इस हनुमत महायज्ञ के महाकुंभ को लेकर शुक्रवार को रथ रवाना होने के पूर्व मां काली मंदिर में विधि पूवर्क पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सीताराम दास जी महाराज के द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना किया। जिससे शाहपुर, नारडीह और भाटचक गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है। मौके पर साधेश्वर साव, गेविलाल साव, बंगाली साव, रघुनंदन कुमार, अंकज कुमार, सुधीर कुमार, रवि कुमार, सेंटू कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, मोहित कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
रथ को रवाना करते सीताराम दास जी महाराज।