पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान सराहनीय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिकंदरा| धनराज सिंह महाविद्यालय सिकंदरा के स्नातक खंड में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने भाग लिया। महिला दिवस के मौके पर वक्ताओं ने जिंदगी के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के सराहनीय योगदान की चर्चा की। इस दौरान महाविद्यालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदैव महिलाओं का स्थान ऊपर रहा है। यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता की अवधारणा भारतीय जन चेतना में रची बसी हुई है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है महिलाओं का सम्मान सभी को करना चाहिए। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, नीतीश कुमार समेत महाविद्यालय के कर्मियों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित थी।
खबरें और भी हैं...