पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना को ले डाॅक्टरों को अत्याधुनिक सुविधा मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व में फैले कोरोना वायरस का प्रभाव भारत में दिखाई देने से देश में लोगों को बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा। इसी को लेकर शनिवार को झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन ने शनिवार को रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रभारी डॉ. बीके राय, डॉ. सादाब अहमद के साथ निरीक्षण करते हुए उन्होंने आइसोलेटेड कमरे का निरीक्षण किया। इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि यदि किसी तरह का कोई इन्फेक्टेड मरीज मिलता है तो रेफरल अस्पताल में उसे अलग जगह पर रखा जाएगा। उसके लिए कमरा एवं उचित व्यवस्था है या नहीं है उसी को लेकर शनिवार को चिकित्सक के साथ विचार-विमर्श किया। एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। उस कमरे में चिकित्सा की सारी अत्याधुनिक सुविधा मुहैया कराई गई है। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीपीओ।
खबरें और भी हैं...