- Hindi News
- National
- Lakshmipur News The Power Of The Female Universe That Never Gets Tired Is In Need Of Understanding
नारी ब्रह्मांड की ऐसी शक्ति जो कभी थकती नहीं,दरकार है समझने की
जिले के मलयपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में 215 बटालियन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर 215 बटालियन के कमांडेंट मुकेश कुमार की प|ी कंचन कुमारी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 215 बटालियन के जवानों के परिवार, बीएमपी व बिहार पुलिस की महिलाएं उपस्थित हुई।
इस मौके पर कंचन कुमारी ने वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं को आज के इस दिवस के उपलक्ष्य पर बधाई दी। कमांडेंट मुकेश कुमार ने उपस्थित सभी महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नारी ब्रह्मांड की ऐसी शक्ति है जो कभी थकती नहीं है प्रत्येक महिला को अपना महत्व समझना चाहिए और अपने प्रगति के लिए प्रयास करने का साहस रखनी चाहिए। कमांडेंट ने कहा कि अब पुरुषों के मुकाबले महिला किसी भी रूप में कम नहीं है।महिलाएं के कार्य और विचार पति की ऊंचाई को हासिल करने के लिए आगे बढ़ने को प्रेरित करती है। पिछले कुछ दशकों से महिलाएं खुद को इस तरह से प्रदर्शन करने में सक्षम हुई है कि लोगों की मानसिकता समाज के लिए समग्र रूप से महिलाओं द्वारा किए गए कार्य को पहचानने के लिए बदलने लगी है।आज के दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके योगदान,उनको दी जानेवाली शिक्षा का महत्व व उनके कैरियर के अवसरों आदि के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।कमांडेंट ने विशेष तौर पर उपस्थित सभी महिलाओं से लिंग भेदभाव को समाप्त करने का आग्रह किया। इस मौके पर कंचन कुमारी ने वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं को नारी सशक्तिकरण स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी दी एवं मलयपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आए एएनएम चुनचुन कुमारी ने सभी महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी तथा नए-नए बीमारी जैसे कि कैंसर,कोरोना वायरस तथा महिलाओं में होने वाली बीमारी व उसके बचने के उपाय बताया।उन्होंने शरीर के अंदर आयरन के महत्व एवं उसकी कमी से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
संगोष्ठी में भाग लेते सीआरपीएफ कमांडेंट व महिलाएं।