गल्ले की दुकान से हजारों रुपए के अनाज की चोरी
सिकंदरा | प्रखंड मुख्यालय लखीसराय रोड स्थित गुरुवार की रात चोरों ने एक गल्ले की दुकान से हजारों रुपए के अनाज का चोरी कर ली। जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार सिद्धेश्वर महतो ने बताया कि प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह जब दुकान पहुंचा तो दुकान के आगे लगे बांस के पल्ले को तोड़कर चोरों ने दुकान में रखा 10 बोरा चावल, दो बोरा खल्ली एवं दो बोरा पशु आहार को चुरा लिया। सभी अनाज के बोरे को दुकान के पीछे के दरवाजे को तोड़कर चोरी की गई है। जिसको लेकर पीड़ित दुकानदार के द्वारा सिकंदरा थाने में आवेदन दिया गया है।