पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई | सिकंदरा के खेवसर गांव में केस नही उठाये जाने पर दबंगो द्वारा पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार एसपी को आवेदन देकर न्याय कि गुहार लगाई है। बता दें कि 7 अगस्त 2019 को सिकंदरा थाना क्षेत्र के खेवसर गांव में सुरज यादव, माहो यादव, सुरेन्द्र यादव, रहीस यादव, टुनटुन यादव सहित अन्य लोगों द्वारा शंकर यादव की जमीनी विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में फरार चल रहे सभी आरोपी पीड़ित परिजनों को केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद मृतक शंकर का भतीजा गोपाल कुमार ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं...