- Hindi News
- National
- Jamui News Train Departing At Kiul Station Departing Board Disappeared For The Second Day
किऊल स्टेशन पर लगा ट्रेन अागमन प्रस्थान बोर्ड, दूसरे दिन रहा गायब
किऊल स्टेशन पर लगा ट्रेन आगमन- प्रस्थान डिसप्ले बोर्ड दूसरे दिन ही गायब हो गया। फरवरी मंे रेलवे बाेर्ड यात्री सुविधा समिति टीम के किऊल आगमन के मौके पर रेलवे के दूर संचार विभाग द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर दो एवं तीन के मुख्य प्रवेश एवं निकास गेट पर डिसप्ले बोर्ड लगा गया था। टीम के जाने के दूसरे दिन ही डिसप्ले बोर्ड वहां से गायब हो गया। दूर संचार विभाग ने बताया कि डिसप्ले बोर्ड जमुई स्टेशन का था,वापस कर दिया गया। बड़े स्टेशनों के तर्ज पर किऊल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन- प्रस्थान संबंधी जानकारी के लिए इंक्वायरी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसी तरह दो साल पहलीे इसीआर के जीएम के आगमन पर 56 इंच का लगा एलइडी टीवी कुछ ही दिनों में गायब हो गया था। इंक्वायरी में लगे विडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा भी कई साल पहले छीन ली गई। किऊल में कोच इंडिकेशन डिसप्ले बोर्ड की भी सुविधा नहीं है। आरक्षित यात्रियों को अपने कोच ढूंढने में भाग दौड़ करना पड़ता है। स्टेशन पर ट्रेन के रूकते ही अारक्षित यात्री अपने कोच को ढूंढने के लिए भाग दौड़ शुरू करने लगते है।
सुविधाओं का होगा विस्तार: एडीआरएम
दानापुर के एडीआरएम अरविंद कुमार रजक ने कहा कि आने वाले समय में किऊल में भी इन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अभी किऊल में यार्ड और स्टेशन पर रेलवे की कई परियोजनाएं चल रही है। उन्होंने माना कि परिचालन की दृष्टिकोण से किऊल के महत्व को इंकार नहीं किया जा सकता।