- Hindi News
- National
- Gidhaur News Two Tractor Carrying Illegal Sand Seized From Maura River Pier
मौरा नदी घाट से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
गिद्धौर| थाना क्षेत्र के मौरा पंचायत अंतर्गत मौरा नदी घाट से अवैध बालू लोड कर आ रहे दो ट्रैक्टर को गिद्धौर थाना पुलिस ने जब्त किया । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से बालू उठाव की जा रही थी। जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बंधौरा गांव मोड़ के समीप दो ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर थाना लाई। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि उक्त क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा नदी घाट से अवैध बालू उठाव करने की सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए थाना पुलिस के छापेमारी टीम द्वारा अवैध बालू उठाव कर आने के क्रम में उक्त दोनों ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर खनन विभाग के सुसंगत धाराओं के तहत कारवाई हेतु भेज दिया गया है।