ऑटो दुर्घटना में दो महिला गंभीर रूप से घायल
जमुई| ऑटो दुर्घटना में घायल दो महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, बताया जाता है कि सोनो प्रखंड के बुची गांव निवासी भीम राय की प|ी सीमा देवी तथा बगल के ही मनोज राय की पुत्री सुनीता कुमारी गुरुवार की सुबह अपने निजी काम को लेकर सोनो प्रखंड कार्यालय आई हुई थी। वहां से वापस लौटने के क्रम में जिस ऑटो पर दोनों सवार थी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।