- Hindi News
- National
- Jamui News Two Youths Got Intoxicated With Alcohol Attacked Each Other With Knives Both Died
शराब के नशे में आपस में भीड़े दो युवक, एक दूसरे पर चाकू से किया हमला, दोनों की मौत
होली को लेकर झाझा के सुंदरीटांड स्थित एक घर में शराब पी रहा दो युवक नशे में एक दूसरे से उलझ पड़े। बात इतनी बढ़ी की दोनों एक दूसरे की जान लेने को उतारू
हो गया और देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे को चाकू गोदकर
मार डाला।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि चरघरा निवासी मंटू पासवान और सुंदरी टांड निवासी जागेश्वर मांझी सुंदरीटांड गांव में एक मकान में शराब पी रहा था। जिस मकान में दोनों शराब पी रहा था वह मकान एक महिला की थी, जिससे मंटू पासवान शादी कर रखा था। दोनों के बीच अंतरजातीय विवाह होने के कारण मंटू उस महिला को अपने घर नहीं ले जाता था। महिला जागेश्वर मांझी के बिरादरी की थी। शराब पीते-पीते मंटू और जागेश्वर के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। शराब के नशे में जागेश्वर मांझी अपने पास रखे एक चाकू से मंटू के पेट में वार कर दिया। इस घटना से मंटू जख्मी हो गया। घायल अवस्था में मंटू जागेश्वर को जमीन पर पटक कर उसके हाथ से चाकू छिनकर उसके सीने में चाकू घोप दिया। इस घटना में दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।
अापराधिक प्रवृत्ति का था मंटू पासवान, की जा रही जांच
मंटू पासवान अपराधी प्रवृत्ति का था, जिसको लेकर वह कई बार जेल भी जा चुका है। जागेश्वर मांझी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें चाकूबाजी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सिद्धेश्वर प्रसाद, थानाध्यक्ष झाझा
मौत के बाद गमगीन परिजन।