मवेशी को बचाने में असंतुलित हुई बाइक, गिरकर घायल
अस्पताल में इलाजरत घायल बाइक चालक।
जमुई | सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। राजपुरा गांव निवासी मसूदन यादव का 40 वर्षीय पुत्र विमल यादव बुधवार को मुख्यालय की ओर आया हुआ था। देर शाम लौटने के क्रम में जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के राजपुरा के समीप उसकी बाइक के सामने एक मवेशी आ गया।