दुष्कर्म में विफल चाचा ने कुल्हाड़ी से किया प्रहार
अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म करने में जब चाचा विफल हो गया तो उसने भतीजी के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह होली पर्व मनाने के लिये अपने पिता के घर बलियाडीह आई हुई थी।
उसी दौरान उसके चाचा शिवनंदन यादव और उसके पिता के बीच लम्बे समय से भूमि विवाद चला आ रहा था। होली के दिन चाचा शराब के नशे में आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब ग्रामीणों ने घटना को देखा तो बीच बचाव करने के लिए आया। वहीं उसके चाचा ने मौका देखकर उसके ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गई। वहीं लोगों की मदद से उसका इलाज झाझा रेफरल अस्पताल में किया गया। इधर महिला ने बताया कि उसके चाचा अपराधिक प्रवृति का है। वहीं महिला की शिकायत के बाद झाझा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान मामले की छानबीन में जुट गए है।