- Hindi News
- National
- Sikandara News Woman Absconding With Jewelry With Seven Year Old Child Complaint
सात वर्षीय बच्चे के साथ गहने लेकर महिला फरार, शिकायत
स्थानीय बाजार निवासी मुकेश कुमार वर्मा की प|ी और बच्चा दो मार्च से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं पता चलने पर लापता महिला के पति मुकेश कुमार वर्मा ने थाने में लिखित आवेदन देकर प|ी और बच्चे का पता लगाने के लिए थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए सर्राफा व्यवसायी पीड़ित मुकेश ने बताया कि 2 मार्च को जब वह नींद से जगा तो प|ी और बच्चा घर में नहीं देखा। उसने बताया उसकी प|ी रुकमणी देवी (27 वर्षीय) घर में रखे अपने सारे जेवर गहने व 7 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के साथ घर से निकल गई। साथ ही उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल रहा है। जिसको लेकर सिकंदरा थाने में आवेदन देकर खोजबीन करने को लेकर गुहार लगाई है।
कुंधुर गांव की एक महिला लापता
गिद्धौर | कुन्धुर के दिलीप ठाकुर ने अपनी मां के लापता होने की लिखित आवेदन थाना में दी है। दिलीप ठाकुर ने थाना में दिए उसकी मां सुदामा देवी रतनपुर के एक निजी विद्यालय में झाड़ू देने का कार्य करती थी। रोज की तरह स्कूल में काम करने की बात कहकर घर से निकली। जब शाम तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन करना शुरू किया लेकिन उनका कुछ अता पता नहीं चला।
लापता महिला व बच्चे की तस्वीर।