बाइक से गिरी महिला इलाज के दौरान मौत
लक्ष्मीपुर | जमुई मुंगेर राष्ट्रीय राजमार्ग 333 पर बरहट थाना क्षेत्र के मटिया स्कूल के पास एक बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से सरकारी एम्बुलेंस से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के रामपुर गांव की मंजू देवी (58) के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से मुंगेर अपने घर जा रही थी। मटिया स्कूल के पास पहुंचते ही सड़क पर मिट्टी के बनाए गए अस्थायी ब्रेकर पर आते ही मोटरसाइकिल के उछलने से चालक ने अपना संतुलन खो दिया और महिला गिर गई।