- Hindi News
- National
- Jhajha News Women Assaulted For Not Paying Extortion Woman Lodged Complaint Regarding Action
रंगदारी नहीं देने पर मारपीट, महिला ने कार्रवाई को लेकर दर्ज कराई शिकायत
रंगदारी नहीं देने पर मारपीट किये जाने की शिकायत को लेकर एक महिला ने झाझा थाना में गांव के ही कुछ लोगों को नामजद बनाते हुए मामला दर्ज करवाया। इस संदर्भ में थानाक्षेत्र अंतर्गत धमना गांव की रहने वाली गुड़िया देवी ने बताया कि गजाधर गोस्वामी, चतरानंद गोस्वामी एवं दिवाकर गोस्वामी ये तीनों उसके घर पर आकर गाली गलौज करते हुए रंगदारी की मांग करने लगा और जबरन घर में घुसकर नगदी 1200 रुपए के अलावे सोने की कानवाली
ले लिया।
जब इसका विरोध जताया तो गजाधर, चतरानंद ने हाथ में लिये तेजधार हथियार से उसके देवर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हल्ला सुनकर जब
पड़ोसी बैधनाथ रजक आया तो दिवाकर ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इधर महिला की शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक जागेश्वर मांझी की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
झाझा | होली पर्व में थानाक्षेत्र अंतर्गत सुन्दरीटांड़ में दो लोगों की आपसी विवाद में हुई मौत पर एक तरफ के मृतक के परिजनों ने झाझा थाना में आवेदन दिया। मृतक जागेश्वर मांझी की मां मुरखी देवी ने दिये गए आवेदन में बताया कि होली के दिन मृतक मंटू पासवान अपनी प|ी आरती देवी से मुलाकात करने उसके घर सुन्दरीटांड़ आये हुए था । वहीं उसके बेटे से मंटू का किसी बात को लेकर बहस होने लगा। इसी विवाद के दौरान उसके पुत्र जागेश्वर मांझी ने मंटू के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मंटू ने उसी तेजधार हथियार से उसके सीने पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इधर मृतक के मां ने पुलिस से उचित कार्रवाई किये जाने की
मांग की है।