महिला सफाई कर्मियों ने की वेतन वृद्धि की मांग
सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग सेवा के तहत कार्यरत महिला सफाई कर्मी ने वेतन वृद्धि की मांग अधिकारी के समक्ष किया है। पुतुल देवी, ममता देवी, बबीता देवी, सुनीता देवी सहित अन्य सफाई कर्मियों ने बताया कि बिहार शरीफ की एक निजी संस्था सिंह सर्विसेज के तहत वे लोग सफाई का काम कर रही हैं। वर्तमान में पांच हजार रुपए मेहनताना के तौर पर प्रत्येक माह दिया जा रहा है जो पर्याप्त नहीं है। इसके पूर्व भी वेतन वृद्धि को लेकर संस्था के अधिकारी को जानकारी दिया गया था। नामित प्रबंधक प्रशांत कुमार के समक्ष मांग रखने को मजबूर हुई। संस्था के द्वारा दिए जा रहे वेतन से परिवार का गुजर-बसर नहीं हो रहा है।
पदाधिकारी से वेतन वृद्धि की मांग करतीं महिला सफाईकर्मी।