- Hindi News
- National
- Jhajha News You Can Take Self Employment By Taking Loan Up To Rs 10 Lakh On The Basis Of Certificate Sanjay Singh
प्रमाण पत्र के आधार पर 10 लाख रुपए तक ऋण लेकर कर सकते है स्वराेजगार: संजय सिंह
गुरुवार को झाझा में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ओम प्रकाश शर्मा, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सह प्राध्यापक डॉ के के सिंह, पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता माधुरी कुमारी के अलावा अन्य अतिथियों के हाथों से प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रशिक्षण के बाबत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने बताया कि 440 घंटे के इस कोर्स को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मिले प्रमाण पत्र के आधार पर कोई भी सफल प्रशिक्षणार्थी ई मुद्रा के तहत 10 लाख तक का ऋण ले सकता है। जिसकी सहायता से वह स्वरोजगार कर सकते हैं। यह बिल्कुल नि:शुल्क प्रशिक्षण था। जिसमें डॉमेस्टिक डाटा इंट्री ऑपरेटर का कोर्स कराया गया। इसके अलावा कंप्यूटर से संबंधित उद्यमिता एवं डिजिटल लिटरेसी भी सिखाया गया। इसके अलावा सरकारी नौकरी में भी डाटा इंट्री ऑपरेटर के रूप में अपना भविष्य तलाश सकते हैं। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व प्राचार्य ने कहा कि आज हमसबों को तकनीकी आधारित शिक्षा लेनी होगी। आज समय में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। इसके लिए हमसबों को एकेडमिक शिक्षा के अलावा गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा लेनी होगी। मौके पर सोनी किस्कू, कुमारी निभा सहाय, काजल कुमारी, गुड्डी कुमारी, प्रियंका कुमारी , सोनम कुमारी, अनुसा बोहरा के अलावा कई लोग मौजूद थे।
गुरुवार को प्रमाण पत्र के साथ छात्राएं।