पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैरा| स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा जिले के औरैया थाना मुफस्सिल गोरेलाल चौधरी उर्फ पवन रविदास के रूप में हुई है। इस बाबत खैरा थानाध्यक्ष सीपी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक खैरा बाजार में शराब पीकर हंगामा मचा रहा है, त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत जमुई भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...